नक्सली हिड़मा के गांव में बदला माहौल! पूवर्ती में खुला CRPF का गुरुकुल, बच्चे फिर लौटे किताबों की ओर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़  : बस्तर से बदलती तस्वीर... जहां कभी बंदूकें गूंजती थीं, अब बच्चों की किलकारियां और किताबों की आवाज़ सुनाई दे रही है। नक्सली लीडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में सीआरपीएफ ने एक नई शुरुआत की है। यहां खोले गए गुरुकुल में बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की जा रही है।

पूवर्ती गांव में सीआरपीएफ द्वारा शुरू किया गया गुरुकुल, बच्चे पढ़ाई करते हुए
केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित रणनीति और जवानों के अदम्य साहस के चलते बस्तर में नक्सलवाद का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बस्तर संभाग के 7 में से अधिकांश जिलों में नक्सलियों का सफाया हो चुका है। अब यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की नई बयार बह रही है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पूवर्ती गांव में पहली बार खुला गुरुकुल
नक्सली संगठन के सीसी मेंबर हिड़मा के गांव पूवर्ती में पहली बार सीआरपीएफ ने गुरुकुल की स्थापना की है। साल 2005 तक इस गांव तक सड़क नहीं पहुंचती थी। करीब 19 साल बाद, 2024 में पहली बार प्रशासनिक अफसर इस गांव तक पहुंचे हैं।

सिलगेर, पूवर्ती, टेकलगुड़ेम में शिक्षा की नई रौशनी
एक वक्त में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले पूवर्ती और टेकलगुड़ेम में आज शिक्षा का नया माहौल है। यहां सीआरपीएफ के गुरुकुल में अब तक 80 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले एक साल से ये बच्चे 'शिक्षादूतों' से शिक्षा ले रहे हैं।

100 किमी दूर पढ़ाई के लिए पहुंचे बच्चे
करीब 10 से ज्यादा बच्चे 100 किमी दूर कुआकोंडा के पोटा केबिन में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। परिजन इलाके के पुराने माहौल को देखते हुए बच्चों को सुरक्षित आश्रमों में भेज चुके हैं।

बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में भी प्रोत्साहन
डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस वक्त तीन गुरुकुल संचालित हो रहे हैं। बच्चों के लिए कॉपी-किताब की व्यवस्था सीआरपीएफ कर रही है। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

स्कूल निर्माण जारी, बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रयास तेज

सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी ने बताया कि बच्चों का सर्वे चल रहा है। पूवर्ती में एक स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक पढ़ाई छोड़ चुके 35 बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए पालकों से बातचीत की जा रही है।

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह नही पढ़े ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK