भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की गई जान
भिलाई-3 के बिजली ऑफिस के सामने नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंद दिया। युवक सड़क पार कर रहा था, लेकिन बेकाबू कार की चपेट में आ गया।
घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। विष्णु यादव नामक युवक NH रोड क्रॉस कर रहा था, तभी कार क्रमांक CG 04 NA 2545 के चालक ने उसे तेज रफ्तार और लापरवाही से ठोकर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत इलाज के लिए साईं ज्योति हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सनशाइन अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शोक में डूब गए।
पुलिस ने मृतक के भाई जगत यादव की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



