भिलाई में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, छावनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को धमकाने लगा।

घटना भिलाई के चर्चित होण्डा शोरूम के पास स्थित एक खंडहर के पास की है, जहां युवक राह चलते लोगों पर चाकू लहराकर डर का माहौल बना रहा था। स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी देखी गई।
भिलाई: छावनी पुलिस ने चाकू लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार - Crime news

📞 घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान देवेन्द्र सोनकर पिता गजराज सोनकर निवासी टाटा लाइन, सूर्या नगर, फल मंडी, कैम्प-02, भिलाई के रूप में हुई है। युवक के पास से धारदार चाकू बरामद हुआ है।

⚖️ आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👮‍♀️ इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डे, प्रधान आरक्षक अनिल गायकवाड, आरक्षक आकाश तिवारी एवं धर्मेन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
🔹 स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसे तत्वों पर सख्त निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📢 👉 ऐसे अपराधों के खिलाफ आप भी सतर्क रहें। यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ‘भिलाई की पत्रिका’ से जुड़े रहें, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ेहनीमून कपल कांड : यूपी में मिली इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेघालय हत्याकांड से उठे कई राज़, क्या सोनम ने करवाई पति की हत्या?

यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशानऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..

यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK