भिलाई में ब्रेकर बना मौत का कारण! चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, SSP ने सड़क निर्माता कंपनी पर हत्या का केस दर्ज करने की कही बात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई में मौत का ब्रेकर! चाचा-भतीजे की जान गई, SSP बोले- कंपनी पर दर्ज हो हत्या का केस

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा में हाल ही में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और वे ट्रेलर के नीचे आ गए। मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ बैठा।

भिलाई हादसे की तस्वीर: गलत ब्रेकर बना चाचा-भतीजे की मौत का कारण

जानकारी मिलते ही SSP पहुंचे मौके पर

जैसे ही हादसे की खबर फैली, दुर्ग SSP विजय अग्रवाल खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने पाया कि हादसे की जड़ में गलत तरीके से बना ब्रेकर है, जो बिना मानक के तैयार किया गया था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

ASP ने खोला लापरवाही का पूरा राज

ट्रैफिक ASP ऋचा मिश्रा ने मौके पर जांच के दौरान बताया कि नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण कंपनी ने मानकों को ताक पर रखकर ब्रेकर बना दिए हैं। ऐसे ब्रेकर से तेज रफ्तार में आने वाली गाड़ियां असंतुलित हो जाती हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।

हादसे का पूरा घटनाक्रम
मोहनीश कुरैशी अपने 14 साल के भतीजे सोहान कुरैशी के साथ बाइक से रायपुर से लौट रहा था। जैसे ही वे चरोदा पहुंचे, बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर ट्रेलर के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई और सोहान ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

SSP ने दिखाई सख्ती, कंपनी पर जताई नाराज़गी

SSP विजय अग्रवाल ने आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ABPL) की घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। SSP ने पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए।

ASP ऋचा मिश्रा ने बताया कि SSP के निर्देश पर सड़क निर्माता कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है और उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी बोली- हम जिम्मेदार नहीं
कंपनी ABPL के अधिकारी प्रवीण शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने NHAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही सड़क बनाई है। ब्रेकर बनाने या न बनाने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है, बल्कि NHAI के इंजीनियरों की है।

विज्ञापन



कौन थे मृतक?

पुलिस ने बताया कि मृतक मोहनीश कुरैशी (18) और उसका भतीजा सोहान कुरैशी (14) मूलतः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अदमपुर गांव के निवासी थे। मोहनीश भिलाई के पावर हाउस छावनी क्षेत्र में किराए से रहकर कपड़े की फेरी करता था। उसका भतीजा कुछ दिन पहले ही उससे मिलने आया था और साथ में फेरी पर गया था।

💔 इस दर्दनाक हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। सवाल अब उठता है कि लापरवाही की इस कीमत का जवाब कौन देगा?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK