भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1000 किलो के बोरे ने छीन ली मां की ममता, भिलाई की फैक्ट्री में बिन सुरक्षा झोंकी गई जान
भिलाई के छावनी क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूरों पर एक भारी भरकम जंबो बैग गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना शनिवार दोपहर की है। जब सभी मजदूर फैक्ट्री में अपने-अपने काम में लगे हुए थे, तभी अचानक ऊंचाई से एक जंबो बैग नीचे गिर पड़ा। यह बैग करीब 1000 किलो वजनी था।
बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के नीचे काम कर रही थीं महिलाएं। बोरे की चपेट में आने से 58 वर्षीय जयंती साहू, जानकी यादव और प्रेमिन सिन्हा बुरी तरह घायल हो गईं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने तत्काल सभी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान जयंती साहू की मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली, वे अस्पताल पहुंचे। रोते-बिलखते परिवार का बुरा हाल था।
विज्ञापन
जयंती साहू विधवा थीं और अपने बच्चों की परवरिश के लिए फैक्ट्री में काम कर रही थीं। अब उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं। जयंती की मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े - भिलाई में सेक्सटॉर्शन का कहर! अश्लील कॉल से ब्लैकमेलिंग, तंग आकर युवक ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव..
यह भी पढ़े - चोर जो निकला करोड़पति! शौक के लिए 10 साल तक महिलाओं के भेष में करता रहा चोरी, पुलिस भी रह गई हैरान.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



