भिलाई में फैक्ट्री में चोरी कांड: आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने इस अपराध में एक नाबालिग लड़के को भी साथ में शामिल किया था।

भिलाई फैक्ट्री चोरी आरोपी गिरफ्तार - पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद सामान

पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि फैक्ट्री के संचालक विनय गोयल ने 30 मई की शाम फैक्ट्री बंद की और घर चले गए थे। लेकिन अगले दिन जब वह फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां का नज़ारा देख हैरान रह गए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

फैक्ट्री का ताला टूटा हुआ था और ऑफिस का दरवाजा खुला पड़ा था। ऑफिस से लोहे का सब्बल, पाइप, हथौड़ी, छेनी, पंखा, सीपीयू, स्पीकर और अन्य सामान गायब था।

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री संचालक ने तत्काल जामुल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक संदिग्ध व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक विश्वकर्मा को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में दीपक ने अपने जुर्म को कबूलते हुए बताया कि उसने यह चोरी एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और नाबालिग के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। 


यह भी पढ़े - भिलाई की युवती ने रायपुर में साईं ड्रीम्स की 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम..

यह भी पढ़े - LIC की बीमा सखी योजना: हर महीने ₹7,000 पाने का सुनहरा मौका, महिलाएं बन सकती हैं एजेंट..

यह भी पढ़े - हनीमून पर गए कपल की शिलांग में हत्या की पुष्टि, नये डाव (चाक़ू) से बेरहमी से किया गया था राजा का कत्ल ,युवती का अब तक कोई सुराग नहीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK