शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भिलाई नगर का है, जहां तीन युवकों ने गैरेज से एक जीप चुराकर उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। वे जब ग्राहक तलाशने निकले तो पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
आरोपियों ने चोरी को इतने शातिर अंदाज में अंजाम दिया कि पुलिस भी हैरान रह गई। आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जून की रात 1 से 2 बजे के बीच उनके गैरेज में खड़ी जीप को कोई चुरा ले गया है।
शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की। तभी पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-4 स्थित जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन युवक एक जीप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों लीलाराम निषाद (26 वर्ष), निवासी ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग; खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष), निवासी खोपली; और अमित कुमार निषाद (25 वर्ष), निवासी ग्राम आमदी बजरंग चौक, रायपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



