भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला पर सिर्फ इसलिए खौलता हुआ तेल फेंक दिया गया क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया।
छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 1 में रहने वाली लोक कलाकार महिला पर यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम जब महिला ने फिर से शादी से इनकार किया, तो युवक ने आपा खो बैठा और खौलता तेल उसके चेहरे पर फेंक दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े - WhatsApp के 5 गुप्त फीचर्स: जिनके बारे में 90% यूजर्स को नहीं पता!
यह भी पढ़े - भारत को मिलेगा अपना पहला स्वदेशी वेब ब्राउज़र: Google और Microsoft को मिलेगी टक्कर, जानें इसकी खूबियां.



