भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक को चाकू से गोदा, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई में पुरानी रंजिश के चलते खूनी वारदात सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के बाजार चौक भाटापारा कुरूद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिलाई चाकू हमला - घायल युवक को अस्पताल ले जाते परिजन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जामुल पुलिस के मुताबिक, प्रकाश यादव निवासी नवीन चौक, भाठापारा कुरूद, पावर हाउस गैरेज में मैकेनिक का काम करता है। 5 जून की रात करीब 11.45 बजे वह घर में टीवी देख रहा था। तभी मोहल्ले के कृष्णा विश्वकर्मा ने आकर बताया कि बाजार चौक में उसके भाई राहुल यादव पर चाकू से हमला हुआ है।

यह सुनकर प्रकाश बाहर निकला। देखा कि उसका भाई राहुल खून से लथपथ हालत में घर की ओर आ रहा था। प्रकाश और कृष्णा घायल राहुल को तत्काल चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कंचनपुर ले गए। वहां से एंबुलेंस के जरिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल राहुल का इलाज जारी है।

प्रकाश यादव ने बताया कि छोटे भाई राहुल के गले, दोनों हाथों, पेट, सिर, पीठ और किडनी के पास चाकू से गहरे घाव लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरुण निषाद का जागीर खान के साथ पुराने ट्रैक्टर के किराये को लेकर विवाद था। अरुण, जागीर खान का पक्ष ले रहा था, जिससे वह राहुल से नाराज़ था। इसी रंजिश के चलते पहले दोनों में बाजार चौक में मारपीट हुई।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इसके बाद अरुण दोबारा लौटकर राहुल पर 4-5 बार चाकू से वार किया। गर्दन, पैर, किडनी के पास और सिर में हमला होने से राहुल बुरी तरह घायल हो गया।

राहुल यादव की हत्या की नीयत से अरुण निषाद ने चाकू से हमला किया। प्रकाश यादव की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 0/2025, धारा 109(1) भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK


यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह नही पढ़े ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..