बिलासपुर में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, गांव में मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम केशला में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के वार्ड क्रमांक 14 में एक वृद्ध दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

बिलासपुर केशला गांव में वृद्ध दंपति की हत्या और आत्महत्या की घटना, पुलिस जांच करती हुई

75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव घर के पास बने कोठे में फांसी पर लटका मिला, जबकि उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा था।

विज्ञापन 

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर को चारों ओर से घेर कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पत्नी की हत्या और फिर पति द्वारा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।इंदिरा साहू के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान मिले हैं।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर घनश्याम साहू ने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

पुलिस का कहना है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK


यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड जाने पूरी प्रक्रिया?

यह भी पढ़े कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह नही पढ़े ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..