भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर स्टेशन में ट्रेन चढ़ते वक्त महिला का बैग खींच ले गए चोर
रेलवे स्टेशन की भीड़ में गुम हुआ एक और परिवार का चैन। ट्रेन में चढ़ते समय महिला का बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 4.5 लाख रुपए के गहने रखे थे।
बेटी की परीक्षा दिलाने आई थी मां, लौटते वक्त हो गई घटना
ये घटना रविवार की है, जब सक्ती जिले के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव अपनी बेटी दामिनी उरांव के साथ बिलासपुर पहुंची थीं। उनकी बेटी की सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, दोनों गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन से वापस बाराद्वार लौट रही थीं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भारी भीड़ थी। मां-बेटी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थीं तभी चोरों ने मौका पाकर बैग खींच लिया। आसपास ढूंढ़ने के बाद भी जब बैग नहीं मिला, तो वे तुरंत जीआरपी थाने पहुंचीं।
पहले नहीं हुआ केस दर्ज, 3 दिन बाद FIR हुई
बसा उरांव ने पुलिस को बताया कि बैग में लाखों के सोने-चांदी के जेवर थे। शुरुआत में जीआरपी ने केस दर्ज नहीं किया और सिर्फ जांच का भरोसा दिलाया।
तीन दिन तक आवेदन पर जांच चलती रही, संदेहियों से पूछताछ हुई लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
बुधवार को हुई FIR
बुधवार को जब महिला ने दोबारा थाना प्रभारी से संपर्क किया, तब उन्हें FIR दर्ज करने बुलाया गया। मां-बेटी थाने पहुंची और अंततः केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बैग में थे ये गहने
बसा उरांव ने बताया कि बैग में
-
6.39 ग्राम के सोने के ईयररिंग
-
2.22 ग्राम का मांग टीका
-
0.26 ग्राम की नथ
-
5 ग्राम का हार
-
मंगलसूत्र
-
160.43 ग्राम चांदी के पायजेब
-
117.88 ग्राम का फुल करधन
-
56.56 ग्राम की चांदी की चूड़ियां (2 जोड़ी)
-
60.61 ग्राम का हाथ फुल
-
22.92 ग्राम की एक जोड़ी बाजूबंद
-
16.44 ग्राम की चैन, फांस, बिछिया व अन्य जेवर थे।
गहनों की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए बताई गई है। अगर आप भी रेलवे स्टेशन या पब्लिक प्लेसेज में सफर कर रहे हैं, तो अपने सामान का खास ध्यान रखें। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें।
यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



