भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 22 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी से दहशत
प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर, जशपुर, कांकेर और सुकमा समेत 22 जिलों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की भी चेतावनी
कांकेर और सुकमा में तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में दो दिन तक मौसम सूखा रहने वाला है। इस दौरान सिर्फ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश नहीं होने से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी।
बिलासपुर रहा सबसे गर्म, पारा 39.4 डिग्री पर पहुंचा
पिछले 24 घंटों में बिलासपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिल रही है।
मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 360% अधिक वर्षा
मई के शुरुआती 20-25 दिन आमतौर पर तेज गर्मी वाले होते हैं। पर इस बार मौसम ने चौंकाया है। इस साल मई में छत्तीसगढ़ में 360 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसका कारण 24 बार मौसम सिस्टम का बनना रहा है, जिसने समुद्र से नम हवाएं लाकर बारिश कराई।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आए सिस्टम
31 में से 24 दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बने सिस्टमों का असर छत्तीसगढ़ पर रहा। इन कारणों से बादल बने और स्थानीय स्तर पर बारिश होती रही।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बस्तर में पहुंचा मानसून, लेकिन रुकी हुई है रफ्तार
27 मई को मानसून बस्तर पहुंचा था। अगले दो दिनों में यह गरियाबंद तक आया, लेकिन 29 मई से इसके आगे बढ़ने की रफ्तार थम गई है। रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अभी बाकी है।
बारिश की रफ्तार में लगातार उतार-चढ़ाव
पिछले छह दिनों में बारिश की स्थिति भी लगातार बदलती रही। बुधवार को 74 इलाकों में बारिश हुई थी, लेकिन सोमवार को सिर्फ तीन जगहों पर 10 मिमी बारिश हुई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



