भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ओरछा, छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक शिक्षक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की बीच रास्ते में गला रेतकर हत्या कर दी। ये वारदात न सिर्फ दिल को झकझोर देने वाली है, बल्कि समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में खड़ा करती है।
जानकारी के अनुसार, मृतका सुंदरी उसेंडी शनिवार की शाम लगभग 5 बजे अपनी बेटी सुमित्रा के साथ मायके जबगुड़ा से ओरछा लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी और उसके भाई ने उन्हें रोका। पहले मारपीट की और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक की चार पत्नियां हैं और वह हाल ही में किसी विधवा महिला के साथ रहने लगा था। यह बात सुंदरी को मंजूर नहीं थी, जिससे दोनों में विवाद चल रहा था। यही बात आरोपी को नागवार गुज़री और उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतका पिछले कुछ समय से आरोपी से अलग रह रही थी और उसके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत भी दर्ज करवा चुकी थी। कोर्ट ने आरोपी को हर महीने 10,000 रूपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, जंगल में लटकी मिली दोनों की लाश
यह भी पढ़े - सिर्फ
बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



