बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। स्थानीय लोगों में इस चेतावनी को लेकर हलचल है और कई क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।
रविवार को रायपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया।
इधर बस्तर में 37.6 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 20 मिलीमीटर, जशपुर और गरियाबंद में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं फिलहाल कमजोर हो गई हैं। यही कारण है कि मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है और बस्तर में अटक गया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पिछले 7 दिनों में जून माह की बारिश औसत से 30 फीसदी कम रिकॉर्ड की गई है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि 11 जून से शुरू होने वाली बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।
👉 आप भी इस मौसम अपडेट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से शेयर करें। मौसम से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें ‘भिलाई की पत्रिका’ के साथ।
यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..
यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..
यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप – अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



