भिलाई से आए बाउंसरों ने दंतेवाड़ा में मचाई दहशत: आदिवासी लड़कों को उठाकर ले जा रहे थे, गांववालों ने स्कॉर्पियो रोककर बचाया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दंतेवाड़ा में दिनदहाड़े किडनैपिंग की कोशिश से सनसनी फैल गई।

भिलाई से आई दो स्कॉर्पियो में बैठे 4-5 बाउंसर गांव-गांव घूमकर आदिवासी लड़कों को उठाने लगे। घटना गीदम थाना क्षेत्र की है, जहां कसोली, कारली और आसपास के गांवों से 3 से 4 युवकों को जबरन गाड़ियों में बैठाया जा रहा था।

दंतेवाड़ा किडनैपिंग केस में पकड़ी गई स्कॉर्पियो और बाउंसर – घटना स्थल की तस्वीर

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने बीच रास्ते में स्कॉर्पियो को रोक लिया और बाउंसरों को दबोच लिया।ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची गीदम पुलिस ने सभी बाउंसरों को हिरासत में ले लिया।आरोप है कि यह पूरा मामला पैसों की लेनदेन से जुड़ा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आदिवासी समाज के गीदम ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वट्टी ने बताया कि किसी राजू अंसारी नामक युवक ने "नौकरी लगाने" के नाम पर युवकों से पैसे लिए थे। लेकिन नौकरी न लगने पर जब युवकों ने पैसे मांगे तो राजू ने लौटाने से इनकार कर दिया।

शक जताया जा रहा है कि उन्हीं युवकों को पकड़वाने के लिए राजू अंसारी ने बाहर से बाउंसर बुलवाए।बाउंसर इन युवकों को बारसूर के रास्ते जगदलपुर की ओर ले जा रहे थे।

🔹 इलाके के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है

समाज के लोगों को जैसे ही भनक लगी, उन्होंने बारसूर के पास घेराबंदी कर बाउंसरों को पकड़ लिया।जितेंद्र वट्टी ने आशंका जताई कि बाउंसर युवकों के साथ कुछ भी कर सकते थे, अगर समय रहते उन्हें नहीं रोका जाता।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

राजनेता और पुलिस की प्रतिक्रिया

BJP नेता और पूर्व जनपद सदस्य राजेश कश्यप ने बताया कि गांववालों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ युवक जबरन गाड़ियों में बैठाए जा रहे हैं।जो लोग ले जा रहे थे, वे पुलिस की तरह लग रहे थे, इसलिए उन्होंने गीदम थाने से जानकारी ली।

थाना प्रभारी ने ऐसी किसी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया, इसके बाद उन्होंने जांच शुरू की। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि बाहर से बाउंसर बुलाए गए थे और यह मामला पैसों की लेनदेन का है।बाउंसरों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - भिलाई में देह व्यापार का पर्दाफाश! सूर्या मॉल के स्पा सेंटर्स में देर रात 8 ठिकानों पर छापा, 10 लड़कियां और 3 युवक हिरासत में..

यह भी पढ़े - दंतेवाड़ा में सनसनी: 7वीं की छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया, मां-बेटी ने टॉयलेट में डालकर नवजात को मार डाला!

यह भी पढ़े भिलाई में सेक्सटॉर्शन का कहर! अश्लील कॉल से ब्लैकमेलिंग, तंग आकर युवक ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव..

यह भी पढ़े - चोर जो निकला करोड़पति! शौक के लिए 10 साल तक महिलाओं के भेष में करता रहा चोरी, पुलिस भी रह गई हैरान.

 यह भी पढ़े - भागवत कथा में दर्दनाक हादसा: जामुन पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर गिरी बिजली, गर्भवती महिला की मौत, 25 घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK