भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब ज़रा सी चूक भी पड़ेगी भारी, DBS बैंक का नया फरमान लागू!
अगर आपका सेविंग अकाउंट DBS बैंक में है, तो 1 अगस्त 2025 से बेहद सतर्क हो जाइए। क्योंकि अब अगर खाते में ₹10,000 का एवरेज बैलेंस नहीं रखा, तो सीधे आपके अकाउंट से जुर्माना काटा जाएगा।
नए नियम से जुड़े हर ग्राहक को रखना होगा ध्यान
DBS बैंक ने निर्देश जारी कर बताया कि सभी सेविंग अकाउंट होल्डर्स को अब 10,000 रु. का एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) बनाए रखना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बैंक 6% तक का जुर्माना सीधे खाते से काट लेगा।
विज्ञापन
AMB क्या होता है और कैसे होगा जुर्माने का हिसाब?
एवरेज मंथली बैलेंस यानी पूरे महीने का औसत बैलेंस। उदाहरण के तौर पर, अगर महीने की शुरुआत में 20,000 रु. था और कुछ दिनों बाद बैलेंस शून्य हो गया, तो औसतन 10,000 रु. का AMB बनता है।
बैंक की नई चार्ज नीति के अनुसार:
🔹 1,000 रु. तक बैलेंस होने पर ₹50 तक जुर्माना
🔹 5,000 रु. तक बैलेंस पर ₹250 तक जुर्माना
🔹 10,000 रु. तक के बैलेंस पर ₹500 तक जुर्माना
यानी जितना कम बैलेंस, उतनी कम पेनल्टी। लेकिन सभी को न्यूनतम एवरेज बैलेंस मेंटेन करना जरूरी होगा।
ATM नियमों में भी बदलाव
DBS बैंक के ATM से कैश निकालना अब पूरी तरह फ्री है, लेकिन दूसरे बैंक के ATM से लिमिट पार करने पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
वहीं बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹10.5 का शुल्क लगेगा, जब फ्री लिमिट पार हो जाएगी।
छोटे खाताधारकों को झटका!
इस नियम का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर होगा जो केवल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या ऑटो डेबिट के लिए अकाउंट रखते हैं। कम बैलेंस रखने वालों को अब हर महीने पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बैंक के ऑपरेशनल खर्च को कंट्रोल में रखने के लिए है, लेकिन इससे आम खाताधारकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
अब आपको क्या करना चाहिए?
अगर आपका अकाउंट DBS बैंक में है तो तुरंत अपना बैलेंस चेक करें। कोशिश करें कि पूरे महीने का औसत रूपये 10,000 बना रहे। SMS अलर्ट और बैंक ऐप नोटिफिकेशन ऑन रखें, जिससे पेनल्टी से पहले अलर्ट मिल सके। और फ्री लिमिट पार करने से बचें, खासकर दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
यह भी पढ़े - जन्मदिन पर थी केक पार्टी की तैयारी...लेकिन लौट आई लाश! बिलासपुर में छात्रा को स्कॉर्पियो ने कुचला
यह भी पढ़े - CG : शादी के 20 दिन बाद पत्नी पति के सामने बाइक पर प्रेमी संग फरार, पति को बीच सड़क पर पिटवाया!
यह भी पढ़े - भिलाई की फैक्ट्री में भीषण आग! देर रात मचा हड़कंप, रॉ मटेरियल जलकर खाक..
यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ का 'योगगुरु' निकला नशे और अय्याशी का सौदागर: आश्रम से सेक्स टॉय, गांजा और इंजेक्शन जब्त..
यह भी पढ़े - हर 6 महीने में एक इंजेक्शन! HIV से बचाव में 20 साल बाद बड़ी सफलता, FDA ने दी मंजूरी..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



