भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में रविवार को एक खौफनाक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूद डीह) में दो कुओं से महिला और बच्चे के शव बरामद हुए हैं। दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और कपड़े में लपेटकर कुएं में फेंका गया था।
शवों के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे, जिससे साफ झलकता है कि ये सामान्य मौत नहीं बल्कि कोई साजिश हो सकती है।घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल ग्राम अमरिया में है, जहां दोनों कुएं काफी पास-पास स्थित हैं।दोनों शवों के साथ पत्थर और मिट्टी बांधे गए थे, जिससे उन्हें डुबोकर मारने की आशंका गहराती है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों को मर्चुरी में रखवाया गया है।
अमलेश्वर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।हत्या है या आत्महत्या, यह साफ तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।
यह भी पढ़े - मरे हुए दोस्त की गर्लफ्रेंड से दरिंदगी: ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया दुष्कर्म, फोटो से करता था छेड़छाड़..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |