कर्ज से दबे एजेंट ने रची लूट की झूठी कहानी, CCTV ने किया सारा राज़ फाश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) डोंगरगढ़ में एक बैंक कलेक्शन एजेंट ने कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के लिए रच डाली पूरी फिल्मी कहानी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

कलेक्शन एजेंट की झूठी लूट की कहानी का पर्दाफाश – Dongargarh Crime News

घटना इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट मयूर कुमार अडमे से जुड़ी है। मयूर ने बोरतलाव थाना पहुंचकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महाराष्ट्र से वसूली कर लौट रहा था, तभी चेन्द्री माता मंदिर के पास नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

एजेंट ने दावा किया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसके बैग से दो लाख रुपए नगद, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने की बाली और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। डोंगरगढ़-बोरतलाव रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लेकिन कहीं भी लूट जैसी कोई घटना दिखाई नहीं दी।

फिर तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल खंगाले गए। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, शक की सुई खुद मयूर की ओर घूमने लगी। आखिरकार सच्चाई सामने आ गई कि लूट की यह कहानी पूरी तरह झूठी थी।

विज्ञापन

असल में, मयूर पर काफी कर्ज था और उससे बचने के लिए उसने खुद ही यह झूठा ड्रामा रच डाला। बैंक से वसूली किए गए दो लाख रुपए उसने अपने घर के आंगन में काले कपड़े में बांधकर छिपा दिए थे।

इतना ही नहीं, बाइक और अन्य सामान को बोरतलाव ओवरब्रिज के नीचे छिपा दिया था ताकि पुलिस को यकीन हो जाए कि वह सच बोल रहा है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ रकम और सामान बरामद कर लिया, बल्कि मयूर कुमार अडमे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े एक बार फिर शर्मसार कोलकाता! लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पूर्व छात्र और दो कर्मचारी गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - रायपुर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या: खेत में खून से लथपथ मिली लाश, चाकू और पत्थर से किया वार..

यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ के बाबा का गोवा कनेक्शन: विदेशी लड़कियों, गांजा और सेक्स टॉयज से भरा फॉर्म हाउस, वायरल VIDEO से खुला राज

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर! कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी, 30 जिलों में यलो अलर्ट, अगले 6 दिन भारी बारिश की चेतावनी!

यह भी पढ़े - 50 रूपये रोज बचाइए और बुढ़ापे में पाइए 35 लाख! पोस्ट ऑफिस की स्कीम बनी लोगो की पसंद..

यह भी पढ़े सोनम से भी खतरनाक निकली मां-बेटी की जोड़ी! एक प्रेमी, दो आशिकाएं और दूल्हे की खौफनाक हत्या..

यह भी पढ़े - जन्मदिन पर थी केक पार्टी की तैयारी...लेकिन लौट आई लाश! बिलासपुर में छात्रा को स्कॉर्पियो ने कुचला

यह भी पढ़े - रायपुर के मेकाहारा में शर्मनाक हरकत! सो रही महिला के ब्लाउज से मोबाइल-पर्स चुराया गार्ड ने, पूरी वारदात CCTV में कैद


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK