भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिर्फ 20 रुपए के लालच में एक मासूम की जान चली गई। 8 साल का बच्चा करंट की चपेट में आकर दम तोड़ बैठा। इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है।
👉 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रुपए के लालच में डलवा रहे थे बिजली का तार
मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके का है। यहां नेपाल सिंह कुशवाहा अपने परिवार के साथ रहते हैं। जब वह घर पर नहीं थे, तभी उनके 8 साल के बेटे शिवा उर्फ बाबू को मोहल्ले के ही दो युवक मनोज और हेमंत ने 20 रुपए का लालच देकर बिजली का तार डलवाने के लिए बुलाया।
👉 मासूम शिवा जैसे ही बिजली का तार डालने के लिए गड्ढे में उतरा, संदिग्ध हालात में करंट लग गया। करंट लगते ही शिवा बुरी तरह तड़पने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
👉 घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे से फुटेज मिला है, जिसमें पूरी घटना साफ-साफ नजर आ रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
👉 पुलिस ने आरोपी मनोज जाटव और हेमंत को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
👉 वहीं, मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े - अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह नही पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



