भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (यूपी) हापुड़। जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा नहर के पास शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सूटकेस में युवती की लाश मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सतेंद्र को शक था कि नीलेश किसी और युवक से भी बातचीत करती है। उसने कई बार समझाया लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार इसी शक ने इस प्रेम कहानी का खौफनाक अंत कर दिया।
पटियाला से लौटने के बाद बढ़ा शक
पुलिस पूछताछ में सतेंद्र ने बताया कि वह कुछ दिन पहले पटियाला गया था। लौटने के बाद उसने महसूस किया कि नीलेश का व्यवहार बदल गया है। उसका फोन भी अक्सर बिजी रहने लगा था। इसी बात ने सतेंद्र के शक को और पक्का कर दिया।नीलेश ने सतेंद्र को अपने परिवार में एक मित्र के रूप में मिलवाया था। लेकिन रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पैसों के विवाद ने भड़काया गुस्सा
सूत्रों के अनुसार, सतेंद्र ने नीलेश से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसी पैसे से उसने एक कार खरीदी थी। 28 मई को नीलेश ने उससे 2 लाख रुपये वापस मांगे।
पैसे न होने और पहले से उपजे शक के चलते सतेंद्र गुस्से में आग-बबूला हो गया। इसी गुस्से में उसने नीलेश की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया।
सूटकेस में बंद कर फेंक दिया शव
हत्या के बाद सतेंद्र ने शव को सूटकेस में बंद किया और अपनी कार से हापुड़ ले जाकर सिखेड़ा नहर के पास फेंक दिया।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



