भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र) इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर उसका सौदा अपने दोस्त से कर दिया। और ये घिनौना सिलसिला एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार दोहराया गया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा मामला इंदौर के महिला थाने में दर्ज किया गया, जहां से इसे धार रेफर किया गया है। पीड़ित महिला और उसका पति धार जिले के रहने वाले हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का जीवन दुखों की आग में जलता रहा।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी पति को जुए की लत है। लाखों रुपये कर्ज में डूबने के बाद उसने पहले पत्नी के गहने गिरवी रखे और जब वह भी खत्म हो गए तो उसने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला कदम उठाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसकी अस्मत का सौदा अपने दोस्त अभिमन्यु से किया।
महिला का आरोप है कि उसके साथ यह घिनौना व्यवहार पहले भी दो बार हो चुका है। पति ने उसे दिल्ली ले जाकर अभिमन्यु के घर छोड़ा था। वहां अभिमन्यु ने महिला से कहा कि उसने 50 हजार में उसे खरीदा है। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है, और इसी के चलते वह उसे बार-बार अपने दोस्त के पास भेजता रहा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
तीसरी बार जब पति ने फिर से दिल्ली भेजने की बात कही, तो महिला ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पति ने अभिमन्यु को इंदौर बुला लिया और महिला को एक होटल में भेजने की कोशिश की। लेकिन इस बार महिला ने चुप न रहते हुए साहस दिखाया और सारी बात अपने रिश्तेदारों को बता दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर सीधा महिला थाने पहुंचे। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 मई को इंदौर के एक होटल में उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई थी, लेकिन समय पर मदद मिलने से वह बच गई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होते ही आरोपी पति और उसका दोस्त अभिमन्यु फरार हो गए हैं। पुलिस लगातार दबिश देकर उनकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े - शिवनाथ नदी में कार समा गई! MP के बैंककर्मी की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगियां ICU में लड़ रही है मौत से जंग.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |