भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जांजगीर से आई एक शर्मनाक खबर ने पूरे जिले को हिला दिया है। जिला पंचायत में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत को पुलिस ने रेप और धमकी देने के संगीन आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से कटघोरा निवासी दिग्विजय, लंबे समय से जांजगीर में अधिकारी के रूप में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, उसने एक महिला से पहचान बनाकर शादी का झांसा दिया और बीते तीन वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह पहले से शादीशुदा निकला।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर 28 जून 2025 को जांजगीर थाने में मामला दर्ज किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, एएसआई राम प्रसाद बघेल, आरक्षक वीरेंद्र भैना सहित जांजगीर थाना स्टाफ की भूमिका अहम रही।
यह भी पढ़े - दुर्ग में 50 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, ज़मीन में गाड़ा था सोना-चांदी, पांच गिरफ्तार..
यह भी पढ़े - दुर्ग में परिवार को जिंदा जलाने की साजिश! घर में आग लगाकर मारने की कोशिश, पड़ोसियों ने बचाई जान..
यह भी पढ़े - फेमस एक्ट्रेस 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
यह भी पढ़े - रायपुर फोम फैक्ट्री में दहला देने वाला मंजर: आग में जिंदा जल गया 18 साल का मजदूर, मदद के लिए चीखता रहा
यह भी पढ़े - जिला अस्पताल में दिनदहाड़े नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी हिरासत में – परिजनों ने किया चक्काजाम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



