रायपुर में क्राइम ब्रांच ने करणी सेना अध्यक्ष के घर मारा छापा, करोड़ों की नकदी, सोना और हथियार बरामद, दोनों भाई फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर के वीआईपी रोड पर मंगलवार की सुबह अचानक हलचल मच गई जब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके हिस्ट्रीशीटर भाई रोहित तोमर के घर पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी।

रायपुर में पुलिस छापेमारी के दौरान जब्त नकदी और सोना - करणी सेना अध्यक्ष पर बड़ा एक्शन
करीब 15 घंटे चली इस बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की नकदी, सोना, हथियार और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👉 ये मामला वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट की घटना से जुड़ा है, जिसमें एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने कोर्ट से सर्च वॉरंट लेकर कार्रवाई शुरू की।

🚔 क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने रोहित तोमर के घर पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य, सोना, लाखों की नकदी, पिस्टल और कारतूस जब्त किए गए।इतना ही नहीं, एक थार और बीएमडब्ल्यू कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

🕵️‍♂️ पुलिस के हाथ अब तक दोनों आरोपी नहीं लगे हैं।
रोहित और वीरेंद्र तोमर कार्रवाई के बाद रायपुर छोड़कर फरार हो गए हैं।रोहित का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसके साथ उसका निजी बाउंसर भी लापता है।

⚠️ दोनों पर रायपुर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें सूदखोरी, अपहरण, गोलीबारी, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी जैसे आरोप शामिल हैं। वे पहले भी जेल जा चुके हैं और फिलहाल ज़मानत पर बाहर थे।

विज्ञापन

💰 शहर में ‘गोल्डमैन’ के नाम से कुख्यात रोहित तोमर ने सूदखोरी से अकूत दौलत बनाई है।

उसका भाठागांव में आलीशान बंगला है और शहर के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों की संपत्तियां।
महंगी गाड़ियाँ और निजी गार्ड्स की फौज उसके रुतबे को दर्शाती है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK