कोरबा में रील बनाने के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, ट्रेन के सामने दौड़ा, वीडियो वायरल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। वीडियो में देखा गया कि युवक चलती मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर दौड़ता है। लोको पायलट की सजगता से बड़ा हादसा टल गया।

कोरबा युवक ट्रेन स्टंट वीडियो वायरल – चलती मालगाड़ी के सामने दौड़ते हुए युवक की तस्वीर

यह घटना सुनालिया मार्ग नहर पुल स्थित रेलवे ट्रैक की है। युवक जैसे ही मालगाड़ी के सामने दौड़ा, तुरंत लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। ट्रेन रुकते-रुकते युवक ट्रैक से बाहर निकल गया, और वहां खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

ट्रैक से महज 50 मीटर की दूरी पर रेलवे फाटक है। वहीं पर मौजूद लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाई है। रेलवे पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो तीन दिन पुराना है और युवक की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। वह शारदा विहार इलाके के आसपास का रहने वाला है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र इस तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुका है। यहां कुछ युवक रील्स के लिए नहर में छलांग तक लगा देते हैं। यदि युवक का पैर फिसल जाता, तो उसकी जान भी जा सकती थी।

मौके पर मौजूद लोग युवक की इस हरकत को देखकर दंग रह गए। फिलहाल रेलवे पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े - हनीमून पर गए कपल की शिलांग में हत्या की पुष्टि, नये डाव (चाक़ू) से बेरहमी से किया गया था राजा का कत्ल ,युवती का अब तक कोई सुराग नहीं..

यह नही पढ़े ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..

यह भी पढ़े - डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचना जरूरी! जानिए कैसे साइबर ठग फंसाते हैं और कैसे बचाव करें?

यह भी पढ़े रुपये का नोट अभी भी बाजार में क्यों चलता हैजानिए इसका हैरान करने वाला कारण!

यह भी पढ़े कर्ज में डूबे हैंइन आसान उपायों से पाएं राहतफिर से मिलेगी आर्थिक आज़ादी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK