रायपुर में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं लड़कियों से छेड़खानी, विरोध किया तो बदमाशों ने पीटा, उंगली तक काट दी – VIDEO वायरल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों के साथ जो कुछ हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया।

महादेव घाट रायपुर में लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट का वायरल वीडियो
घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके की है। बताया गया कि बिलासपुर और कोरबा जिले से आई वॉलीबॉल खिलाड़ी लड़कियां पार्टी के बाद वापस लौट रही थीं। तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोककर छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन 
जब लड़कियों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बेरहमी से पिटाई की गई। हद तो तब हो गई जब एक बदमाश ने धारदार चीज से एक लड़की की उंगली काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

डीडी नगर थाना क्षेत्र के इस मामले पर पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि पुलिस को युवतियों से मारपीट की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज जारी है। लेकिन अभी तक पीड़ितों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, और तत्परता से कार्रवाई की बात कह रही है।\

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

यह पूरी घटना न सिर्फ राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता भी पैदा करती है।


यह भी पढ़े - हनीमून बना हत्याकांड! शादी के 24 दिन बाद निकला दुल्हे का जनाज़ा, सोनम के बांग्लादेश में होने का शक, भाई ने लगाए मानव तस्करी के आरोप..

यह भी पढ़े - भिलाई की युवती ने रायपुर में साईं ड्रीम्स की 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम..

यह भी पढ़े - LIC की बीमा सखी योजना: हर महीने ₹7,000 पाने का सुनहरा मौका, महिलाएं बन सकती हैं एजेंट..

यह भी पढ़े - हनीमून पर गए कपल की शिलांग में हत्या की पुष्टि, नये डाव (चाक़ू) से बेरहमी से किया गया था राजा का कत्ल ,युवती का अब तक कोई सुराग नहीं..

यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK