विधायक प्रतिनिधि और महिला टीचर सरकारी क्वार्टर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, मानपुर में हंगामा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मानपुर में सनसनीखेज खुलासा: सरकारी क्वार्टर में विधायक प्रतिनिधि और टीचर की करतूत!

                              मानपुर सरकारी क्वार्टर में हंगामा, विधायक प्रतिनिधि और टीचर की करतूत का खुलासा
(छग) मानपुर तहसील में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक सरकारी क्वार्टर में कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि और एक महिला टीचर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विधायक प्रतिनिधि, जो एक व्यवसायी भी हैं, और मानपुर ब्लॉक के सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला टीचर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर तहसील में कार्यरत लिपिक रेशम टेमरे के सरकारी क्वार्टर में मिला करते थे। इस क्वार्टर को स्थानीय लोग 'अय्याशी का अड्डा' तक कहने लगे थे।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार दोपहर को दोनों फिर से रेशम टेमरे के सरकारी निवास में थे। किसी ने इसकी भनक शिक्षिका के राजनांदगांव में रहने वाले पति और कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया।
विज्ञापन
झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने विधायक प्रतिनिधि और शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसडीएम अमित नाथ योगी ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और लिपिक रेशम टेमरे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशानऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..

यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऐसे बनवाएं ऑनलाइन | Apply CG Ration Card 2025 Step-by-Step

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK