दुर्ग पुलिस जवानों और उनके परिवार के लिए भिलाई में मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन, स्वास्थ्य से लेकर डॉक्युमेंट्स तक की सुविधा एक जगह..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग में एक सराहनीय पहल, पुलिस जवानों और उनके परिवारों के लिए मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि जरूरी कागजातों की सुविधाओं के साथ होगा।

भिलाई में पुलिस जवानों के लिए लगे मेगा मेडिकल कैम्प की तैयारी | Mega Medical Camp for Durg Police in Bhilai
यह कैम्प 14 जून को अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई नगर में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।दुर्ग जिला पुलिस की ओर से आयोजित इस विशेष मेडिकल कैम्प में पुलिस बल, सशस्त्र बल और उनके परिवारों को ध्यान में रखकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इस कैम्प में 16 विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ चिकित्सकीय परामर्श देंगे।इसके अलावा आई और डेंटल जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें मौके पर ही जांच कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

यह सिर्फ मेडिकल सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा। इस कैम्प में आम जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और लर्निंग लाइसेंस की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने जिले के सभी पुलिस बल, सशस्त्र बल, सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।