भिलाई : नंदनी रोड पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, ऑटो मिस्त्री की मौके पर मौत, दोस्त घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नंदनी रोड भिलाई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भारत पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पीछे बैठे ऑटो मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नंदनी रोड पर सड़क हादसे के बाद टूटी हुई बाइक और पुलिस जांच IMAGE

यह हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ। ग्राम गिरहोला निवासी रघूवीर यादव अपने दोस्त देवा धनकर के साथ भिलाई आए थे। देवा की बाइक (हीरो स्प्लेंडर CG 07 CK 4643) पर दोनों नंदनी रोड से गुजर रहे थे, तभी भारत पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस जोरदार टक्कर में रघूवीर यादव बाइक से गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहे देवा धनकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में देवा से पूछताछ पर पूरी घटना की जानकारी सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को सुपेला अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया, जहां रघूवीर के चचेरे भाई नरेंद्र यादव ने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर नाराज़गी है। उन्होंने प्रशासन से अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जामुल पुलिस ने नरेंद्र यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK