CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़! 3 बड़े नक्सली ढेर, 40 लाख का इनामी गजरला रवि भी शामिल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ बड़ी खबर: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर भारी मुठभेड़, 3 खतरनाक नक्सली लीडर ढेर
मारेडपल्ली मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सलियों की जानकारी वाला ग्राफिक

छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। अब तक 3 बड़े नक्सली लीडर मारे जा चुके हैं, जिनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि और अरुणा भी शामिल हैं।

विज्ञापन

गजरला रवि पर था 40 लाख का इनाम

मारे गए गजरला रवि पर 40 लाख रुपए का इनाम था। वह 2014 से फरार चल रहा था और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। 10 फरवरी 2012 को उसने बीएसएफ की टीम पर हमला कर कमांडेंट समेत 3 जवानों की जान ले ली थी और उनके हथियार लूट लिए थे।

चलपति की पत्नी अरुणा भी ढेर
एनकाउंटर में मारी गई अरुणा, नक्सली लीडर चलपति की पत्नी थी। वह स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) थी और उस पर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ की पुष्टि आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने की है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

13 दिन में 3 बड़े नक्सली लीडर मारे गए

सिर्फ 13 दिन पहले बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया था। उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। वह तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में वांटेड था।
वहीं 12 दिन पहले भी बीजापुर जिले में इंद्रावती नेशनल पार्क के इलाके में सुरक्षाबलों ने 45 लाख के इनामी भास्कर (45 वर्ष) को मुठभेड़ में मार गिराया था। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए थे।

बस्तर में लगातार बढ़ रही एनकाउंटर की रफ्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है। 2024 से अब तक 402 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवाराजू भी शामिल था।


यह भी पढ़े - बीच पर बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रही छात्रा के साथ दरिंदगी! बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर 10 युवकों ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - सिर्फ 55रु. में मिलेगी 3000रु.की पेंशन! रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए 'श्रम योगी मानधन योजना' का पूरा फायदा..