भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज दुर्ग विधानसभा NSUI द्वारा सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गहरी चिंता प्रकट की गई। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव को देखते हुए NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन NSUI जिला अध्यक्ष श्री गुरलिन सिंह जी के निर्देशानुसार, दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुराना कॉलेज NSUI अध्यक्ष अमान अशरफी, शाशवत पाण्डेय, कुणाल चंद्राकर, कैलाश देशमुख, जीतू यादव, प्रियांश लेखवानी, पंकज सिन्हा एवं कॉलेज व NSUI के समस्त साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम



