भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : OnePlus के चाहने वालों के लिए आज का दिन है खास!
मोबाइल की दुनिया में धूम मचाने के लिए OnePlus आज अपना अब तक का सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, OnePlus 13s को आज 5 जून को दोपहर 12 बजे भारत सहित यूके और अन्य देशों में पेश किया जाएगा।
चीन में हो चुका है लॉन्च, अब बारी ग्लोबल मार्केट की
इस फोन को कंपनी पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है, लेकिन ग्लोबल वर्जन में कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। भारत में इसे 6GB, 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उतारा जाएगा, जबकि चीन में 6GB वेरिएंट नहीं था।
विज्ञापन
फोन का लॉन्च इवेंट OnePlus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। जो लोग तकनीक और मोबाइल के शौकीन हैं, उनके लिए यह एक रोमांचक मौका होगा।
फीचर्स सुनकर आप भी कहेंगे – ‘वाह!’
OnePlus 13s दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें डेडिकेटेड WiFi चिप G1 मिलेगी। इसमें 6.32 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पावरफुल प्रोसेसर और दमदार स्टोरेज
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज मिलेगा। गेमिंग के दीवानों के लिए इसमें 4400mm² ग्लेशियर वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम होगा।
कैमरा ऐसा कि तस्वीरों में जान आ जाए
फोन के बैक में 50MP का OIS मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 2x ऑप्टिकल और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा, जिससे वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का मजा दोगुना हो जाएगा।
बैटरी और चार्जिंग में भी दम
फोन में 6,260mAh की बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके साथ मिलेंगे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, Wi-Fi7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और IP65 रेटिंग जैसे शानदार फीचर्स।
कीमत भी हुई लीक, जेब पर पड़ सकता है असर
OnePlus 13s की कीमत भारत में 60,000 से 75,000 रुपये के बीच हो सकती है। ऐसे में यह फोन उन लोगों के लिए है, जो क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते।
यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे
कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर
फौरन DND ऑन और पाए राहत..
यह भी
पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट:
अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..
यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप
– अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



