भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ से जुड़ा देशद्रोह का बड़ा खुलासा, NIA की दबिश से मचा हड़कंप
पाकिस्तान से संचालित जासूसी रैकेट में छत्तीसगढ़ का नाम सामने आने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को एक साथ देशभर के 8 राज्यों में छापेमारी कर इस रैकेट की जड़ें खोदने की कोशिश की।
🕵️♂️ 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर NIA की रेड
NIA की टीमों ने दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कुल 15 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रेड के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, संवेदनशील दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर खलबली मची रही, कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
🔍 छत्तीसगढ़ कनेक्शन से खुली परतें
जांच में सामने आया कि जिन संदिग्धों के घर छापे मारे गए, उनके सीधे संबंध पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी के गुर्गों से थे। वे भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद का जरिया बने हुए थे। इस मामले में एनआईए ने पहले से दर्ज एक केस RC-12/2025/NIA/DLI के तहत छापेमारी को अंजाम दिया।
👮♂️ CRPF का एएसआई निकला देशद्रोही!
सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है मोतीराम जाट का, जो CRPF में एएसआई पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वो 2023 से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था और बदले में भारत में पैसे के जरिए फायदा उठा रहा था। खास बात ये भी है कि मोतीराम पहलगाम हमले से पांच दिन पहले तक वहीं पोस्टेड था, बाद में उसका ट्रांसफर हुआ।
विज्ञापन
एनआईए ने बीएनएस 2023 की धारा 61(2), 147, 148, गोपनीयता अधिनियम 1923 की धारा 3 व 5 और यूएपीए 1967 की धारा 18 के तहत केस दर्ज किया है। प्रशासन का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है, और कई और खुलासे संभव हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



