छग में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, नशे में धुत कार चालक ने रौंदा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, अचानक मौत ने घेरा... पेंड्रा की सड़कों पर बिखर गई 4 जिंदगियां

कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत, पेंड्रा सड़क हादसा की तस्वीर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की जान चली गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।बताया जा रहा है कि सभी दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार और शराब के नशे में धुत कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

कैसे हुआ हादसा?
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास का है। जानकारी के अनुसार स्नेहिल गुप्ता नामक युवक नशे में अपनी कार से मरवाही की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर, गंगाराम गंधर्व (25, गिरारी), रामावतार गोंड (30, कुदरी), भूपेंद्र गोंड (28, बरघाट) और शानू केवंट (22, बंधी) दो बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।

तभी कार चालक ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक-युवती सड़क से दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार भी एक पेड़ से जा टकराई।

राहगीरों ने की मदद लेकिन नहीं बच सकी जान
हादसे के बाद राहगीरों ने देखा कि कार पेड़ से टकराई हुई है और अंदर चालक फंसा हुआ है। पास ही तीन युवक गंभीर हालत में पड़े थे और युवती दर्द से तड़प रही थी। लोगों ने युवती को हौसला देते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अफसोस की बात है कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मौत का मातम और दर्द का सन्नाटा

पुलिस के मुताबिक, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक और युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं।वहीं कार चालक स्नेहिल गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए
एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


यह भी पढ़े हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या: म्यूजिक वीडियो शूटिंग से लौटते वक्त सोनीपत की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक ..

यह भी पढ़े - पत्नी का गला काटकर बैग में रखा और थाने पहुंच गया पति! गैर मर्द के साथ पत्नी को देखा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम..

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, जंगल में लटकी मिली दोनों की लाश

यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..

यह भी पढ़े - सिर्फ 20 रूपये में लाख का दुर्घटना बीमामुश्किल वक्त में 'जीवन रक्षकबन रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK