भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गरमाया सोशल मीडिया पोस्ट का मामला, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से बढ़ा सियासी तापमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में की गई इस टिप्पणी से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद देर रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा नेता शारदा गुप्ता के नेतृत्व में इस मामले की शिकायत तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया। बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बृजमोहन सिंह को एक अन्य थाने में शिफ्ट करना पड़ा।
बृजमोहन सिंह पहले साडा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कई कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा खोला। मौके पर पूर्व विधायक अरुण वोरा भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई की।
🌐 बिलासपुर में भी कांग्रेस नेता पर विवाद
बिलासपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी कर दी। पोस्ट में प्रधानमंत्री की पत्नी को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पत्रकार प्रवीण भट्टाचार्य ने अरुण तिवारी की इस पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर करते हुए उनकी भाषा को शर्मनाक बताया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह यादव ने सिविल लाइन थाने में तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस पर भी केस दर्ज कर लिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



