भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़ में मासूम के साथ हैवानियत: BJP पार्षद का बेटा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। खरसिया नगर पालिका की BJP महिला पार्षद के 24 साल के बेटे तेंदुलकर सहिस ने 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान मकान में ले जाकर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया।
घटना 18 अप्रैल 2025 की शाम को खरसिया चौकी क्षेत्र में हुई। मासूम बच्ची उस दिन रोते हुए और डरी-सहमी हालत में घर पहुंची। परिजनों ने जब उससे रोने की वजह पूछी, तो बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस, जिसे वह पहले से जानती थी, उसे बहाने से घर से दूर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की बात सुनकर परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी तेंदुलकर सहिस को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 6-CHL, 65 (2)-BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना हो रही है। 10 में से 9 मामलों में आरोपी कोई रिश्तेदार, जान-पहचान वाला या करीबी ही होता है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे जिले बच्चियों के लिए सबसे असुरक्षित हैं।
यह भी पढ़े - BHILAI ब्रेकिंग : भिलाई-3 में सफाई कर्मी की नृशंस हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश… इलाके में सनसनी..
यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



