भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेलवे का बड़ा बदलाव, अब वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, पहले ही मिलेगा जवाब!
भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत भरी खबर दी है। अब ट्रेन चलने के 24 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक सिर्फ 4 घंटे पहले चार्ट बनता था, जिससे यात्रियों को आखिरी समय तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब चार्ट तैयार होने का समय बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया गया है। इससे लोगों को पहले से तैयारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
🔹 तत्काल टिकट पर कोई असर नहीं
रेलवे ने साफ किया है कि यह नया नियम तत्काल टिकटों पर लागू नहीं होगा। तत्काल टिकट की बुकिंग और कन्फर्मेशन की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।
🔹 अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर या AC कोच में नहीं कर सकेंगे यात्रा
1 मई से रेलवे ने वेटिंग टिकट पर यात्रा को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। अब अगर आपके पास वेटिंग टिकट है, तो आप सिर्फ जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।
अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या AC कोच में चढ़ता है, तो उस पर जुर्माना लगेगा।
• AC कोच में पकड़े जाने पर ₹440 का जुर्माना
• स्लीपर कोच में पकड़े जाने पर ₹250 का जुर्माना
इसके साथ ही, उस स्टेशन तक का किराया भी देना होगा जहां यात्री पकड़ा गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔹 IRCTC टिकट कन्फर्म न होने पर खुद-ब-खुद कैंसिल
रेलवे ने बताया कि IRCTC से बुक किए गए वेटिंग टिकट अगर कन्फर्म नहीं होते, तो वे ऑटोमेटिक रद्द हो जाते हैं। लेकिन काउंटर से बुक टिकट अब भी कुछ यात्री इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे कन्फर्म टिकट वालों को दिक्कत होती है।
🔹 मोबाइल OTP से वेरिफिकेशन अनिवार्य
1 मई, 2025 से IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करने के लिए मोबाइल OTP वेरिफिकेशन ज़रूरी होगा। इससे टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सिस्टम अधिक सुरक्षित बनेगा।
🔹 अब वेटिंग टिकट का फर्स्ट AC में अपग्रेड नहीं होगा
21 मई को रेलवे ने वेटिंग टिकट अपग्रेडेशन नियमों में बदलाव किया। अब स्लीपर क्लास से फर्स्ट AC तक का ऑटो अपग्रेड नहीं होगा, चाहे सीट खाली ही क्यों न हो।
नए नियमों के मुताबिक:
• स्लीपर क्लास (SL) के टिकट को अब अधिकतम थर्ड AC (3A) या सेकंड AC (2A) तक ही अपग्रेड किया जाएगा।
• थर्ड AC (3A) के टिकट को अधिकतम फर्स्ट AC (1A) में अपग्रेड किया जा सकेगा।
पहले सिस्टम में अगर सीट उपलब्ध होती थी, तो यात्रियों को फर्स्ट AC तक अपग्रेड कर दिया जाता था। लेकिन अब इस पर ब्रेक लगा दिया गया है।
🔹 PNR नंबर और रिफंड का नियम
• अपग्रेड होने पर भी PNR नंबर वही रहेगा।
• टिकट कैंसिल करने पर रिफंड बुकिंग की गई क्लास के आधार पर मिलेगा, अपग्रेडेड क्लास के नहीं।
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में अब घर
बैठे होगी रजिस्ट्री, CM साय ने लॉन्च की 10 डिजिटल सुविधाएं
यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण
पत्र कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और लिंक
यह भी पढ़े - पैन
कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL व UTI दोनों
तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



