रायपुर में कोरोना फिर देने लगा दस्तक: 3 नए मरीज मिले, कुल एक्टिव केस पहुँचे 10..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़कोरोना फिर से दे रहा दस्तक, रायपुर में बढ़ रही चिंता

रायपुर में मंगलवार को कोरोना के 3 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। लोगों में एक बार फिर चिंता का माहौल है।

रायपुर कोविड अपडेट – 3 नए केस, 10 एक्टिव मरीज

पिछले दो दिनों में 7 मरीज पहले ही सामने आ चुके हैं।

इन नए मरीजों के बाद अब जिले में कुल 12 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 मरीज रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 9 मरीजों को होम क्वारैंटाइन में रखा गया है और 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

सर्दी-खांसी-बुखार के मामले बढ़ने लगे

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राजधानी में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर नई एडवाइजरी भी जारी की गई है।

संभावित लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत रिपोर्टिंग जरूरी
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगर किसी मरीज में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) या सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के लक्षण दिखें तो उनकी तुरंत सूचना इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सेंटर में दी जाए।इलाके के लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि बिना ट्रैवल हिस्ट्री के भी मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

सैंपल भेजे जाएंगे एम्स रायपुर
जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स रायपुर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मितानिनों को निर्देशित किया गया है कि वे समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की जानकारी जुटाएं और रिपोर्ट करें।

दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की तैयारी भी शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरी दवाइयों और पीपीई किट जैसी सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK