भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ✈️ रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, मचा हड़कंप!
दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेन का गेट ही लॉक हो गया। तकरीबन 40 मिनट तक फ्लाइट में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में बेचैनी फैल गई और एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई।
🛬 2.25 बजे लैंड हुई फ्लाइट, गेट लॉक से यात्रियों की सांसें अटकीं
यह फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। लेकिन उतरने के बाद गेट लॉक हो गया, जिससे सैकड़ों यात्री फ्लाइट में फंसे रहे। टेक्निकल इशू को कारण बताया जा रहा है।
👩✈️ महापौर मीनल चौबे ने दी जानकारी
रायपुर महापौर मीनल चौबे ने मीडिया से बातचीत में बताया, “फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग तो हुई, लेकिन गेट की स्क्रीन पर कुछ शो नहीं हो रहा था, जिस वजह से दरवाज़ा नहीं खुल रहा था। हालांकि कोई मेजर दिक्कत नहीं थी।”
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आया। लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद फ्लाइट का गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम



