भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर!
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी करने जा रही है। दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में यहां दो बड़े मैच खेले जाएंगे। इससे प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में खेला जाएगा। वहीं, 23 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला इसी मैदान पर होगा। यह आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फाइनल किया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रायपुर में इसका ऐलान किया। वे छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-2 के समापन समारोह में पहुंचे थे। शुक्ला ने कहा, "छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।"
बारिश बनी खलनायक, फाइनल नहीं हो पाया
नवा रायपुर के इस स्टेडियम में भारी बारिश के कारण सीसीपीएल का फाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा। ऐसे में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। स्थानीय लोगों में मैच न होने की मायूसी जरूर दिखी।
मुख्यमंत्री ने दी ट्रॉफी
समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों टीमों के कप्तानों अमनदीप खरे और अजय मंडल को विजेता ट्रॉफी सौंपी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह टूर्नामेंट बड़ा मंच है।”
रायपुर बना क्रिकेट का नया केंद्र
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की गिनती देश के सबसे बड़े स्टेडियमों में होती है। यहां 65 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इससे पहले भी IPL, रणजी, मुश्ताक अली ट्रॉफी और रोड सेफ्टी लीग जैसे मुकाबले हो चुके हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
न्यूजीलैंड को रायपुर में मिली थी करारी हार
21 जनवरी 2023 को इसी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे में 8 विकेट से हराया था। गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी ने जीत सुनिश्चित की थी।
राजनीति से भी जुड़ी बातों का दिया जवाब
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज बनने का दावा करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ के मुद्दों को संसद में लगातार उठाता हूं। राज्य में पुनर्वास और नक्सलवाद पर भी सरकारें लगातार काम कर रही हैं।”
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



