रायपुर में 1000 अवैध घुसपैठिए! प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा अवैध घुसपैठिए..बांग्लादेश सहित पाकिस्तान और म्यांमार के भी शामिल, एसटीएफ की टीम जांच में जुटी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ छत्तीसगढ़ में खतरनाक घुसपैठ! राजधानी रायपुर में 1 हजार से ज्यादा अवैध प्रवासी, एसटीएफ की टीम जांच में जुटी

रायपुर में अवैध घुसपैठियों की बढ़ती संख्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी संदिग्धों की जांच

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा अवैध घुसपैठिए रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी मूल के हैं, जो बीते 10 से 15 वर्षों में यहां बसे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन प्रवासियों ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिकता जैसे लाभ उठाने शुरू कर दिए हैं। केवल रायपुर में ही ऐसे 1 हजार से ज्यादा घुसपैठिए रह रहे हैं।

👉 एसटीएफ ने संभाली जांच की कमान
खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट में पाकिस्तान और म्यांमार के घुसपैठियों के नाम भी शामिल हैं।
दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों की संख्या अधिक पाई गई है, जो नाम बदलकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए यहां रह रहे हैं।

👉 कैसे बनवा रहे हैं घुसपैठिए दस्तावेज?
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मुताबिक, घुसपैठिए सबसे पहले 5वीं और 8वीं की फर्जी अंकसूचियां बनवाते हैं। इन्हीं के आधार पर आधार कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक का रास्ता खुल जाता है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📌 फर्जी दस्तावेज तैयार करने की पूरी प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है –

  • पहले किसी स्कूल से फर्जी अंकसूची बनवाई जाती है।

  • फिर किराए के मकान में रहने का किरायानामा तैयार होता है।

  • इसके बाद स्थानीय पार्षद से सत्यापन कराया जाता है।

  • फिर आधार कार्ड बनता है और उसके बाद पैन कार्ड।

  • आधार और पैन के जरिए बैंक खाता खुलवाया जाता है।

  • फिर वोटर आईडी और राशन कार्ड बनते हैं।

  • अंत में मोटी रकम देकर एजेंट से पासपोर्ट और वीज़ा भी तैयार करवा लेते हैं।

यह भी पढ़े वादा किया था दुल्हन बनाऊंगा..मर चुकी प्रेमिका संग लिए सात फेरे, मांग में भरा सिंदूर... फिर प्रेमी ने चिता को दी मुखाग्नि!

यह भी पढ़े - दोस्तों को पार्टी नहीं दे पाया किशोर तो "हर बार फ्री खाता है' कहकर दोस्तों ने ली दोस्त की जान, नहर में फेंका शव, ऐसे खुली हत्या की परतें..

यह भी पढ़े हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या: म्यूजिक वीडियो शूटिंग से लौटते वक्त सोनीपत की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक ..

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, राजनांदगांव के बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम, प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार..

यह भी पढ़े - सिर्फ 20 रूपये में लाख का दुर्घटना बीमामुश्किल वक्त में 'जीवन रक्षकबन रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

यह भी पढ़े - तनख्वाह चुकने से पहले हो जाती है खाली जेबअपनाएं 40-30-20-10 फॉर्मूलामहीनेभर रहेगा संतुलन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK