भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्लेटफॉर्म-7 से अब मिलेगा टिकट, रायपुर स्टेशन का बदल रहा नक्शा
रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। स्टेशन के गुढ़ियारी साइड वाले आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर को प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग एरिया में शिफ्ट कर दिया गया है। यह व्यवस्था मंगलवार दोपहर 3 बजे से लागू हो गई है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, रिडेवलपमेंट कार्य के चलते यह टेंपररी शिफ्टिंग की गई है जो आने वाले डेढ़ से दो साल तक जारी रहेगी। अब यात्री 18 जून से प्लेटफॉर्म-7 के पास बने नए काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
👉 रायपुर स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत रायपुर स्टेशन को 482.48 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर में तब्दील किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह योजना अगले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
🛫 स्टेशन का लुक होगा एयरपोर्ट जैसा
नई योजना के तहत स्टेशन में 16 एस्केलेटर, 10 टिकट बुकिंग विंडो, 74 अत्याधुनिक टॉयलेट, 300 किलोवॉट का सोलर प्लांट और बेहतर पार्किंग की सुविधा होगी। स्टेशन का लुक एयरपोर्ट जैसा नजर आएगा।
🔨 चार फेज में पूरा होगा रिडेवलपमेंट
पहले फेज में पुराने भवन और गुढ़ियारी कॉलोनी की तरफ का काम हो रहा है। इसके बाद रेलवे पार्सल ऑफिस को हटाकर अस्थायी भवन बनाए जाएंगे। अंतिम चरण में स्टेशन के मुख्य हिस्से का कायाकल्प किया जाएगा।
🚉 स्टेशन में होंगी ये नई सुविधाएं
नए स्टेशन में एक भव्य एंट्री गेट, 10 रिजर्वेशन काउंटर, 42 लिफ्ट, 26 कोच इंडिकेशन बोर्ड, 3 फुटओवर ब्रिज, 40 वाटर कूलर, 3,512 वर्गमीटर पार्सल एरिया और 12,075 वर्गमीटर में प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाया जाएगा।
इसके साथ ही स्टेशन में रिजर्व लॉज, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, बस्तर और छत्तीसगढ़ की कला से सजे इंटीरियर और हाईटेक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
📍 15 स्टेशनों में चल रहा कायाकल्प
रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों में एक साथ बदलाव हो रहा है। भिलाई, उरकुरा और भानुप्रतापपुर में काम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य स्टेशनों जैसे भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, बालोद, दल्ली राजहरा, मंदिर हसौद आदि में कार्य जारी है।



