भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में गंदी कमाई का खेल उजागर, भाठागांव में सेक्स रैकेट का खुलासा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर देह व्यापार के धंधे ने शर्मसार कर दिया। भाठागांव इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, जहां मजबूरी में धकेली गईं महिलाएं इस धंधे में पाई गईं।
👉 मुखबिर की सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
31 मई को पुलिस को सूचना मिली कि इटालिया हाउस नामक जगह पर अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारा। रेड में दलाल महिला रूषा खरे समेत चार महिलाओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपिया रूषा खरे पति धनउ खरे (38 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा), बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा) और सीताबाई बरेठ (रायगढ़) को काम और अच्छी कमाई का झांसा देकर रायपुर बुलाया और देह व्यापार में जबरन धकेल दिया।
👉 1500 रुपए नकद और 14 कंडोम जब्त
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपिया से 1500 रुपए नगद, नए और उपयोग किए गए 14 कंडोम जब्त किए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
👉 कई वरिष्ठ अफसरों और स्टाफ ने निभाई अहम भूमिका
इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती समेत कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



