भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कटौती कर दी है। लगातार तीसरी बार यह फैसला लिया गया है, जिससे होम लोन सहित अन्य लोन की EMI में कमी आएगी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 6 जून 2025 को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए इस फैसले की घोषणा की। गवर्नर ने बताया कि वैश्विक आर्थिक स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रेपो रेट में 0.50% की बड़ी कटौती
इस बार रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है। एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) की बैठक के तीसरे दिन इस फैसले पर मुहर लगी।
गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद यह कदम घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाया गया है।
महंगाई का अनुमान भी घटा
संजय मल्होत्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और मौसम संबंधी अनिश्चितताएं आगे भी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।
क्या है रेपो रेट?
रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों के लिए RBI से कर्ज लेते हैं। जब रेपो रेट घटती है तो बैंक सस्ते दर पर कर्ज लेकर ग्राहकों को भी सस्ता कर्ज दे सकते हैं। इसका सीधा फायदा होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की EMI में मिल सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी और अप्रैल 2025 की मौद्रिक नीति समीक्षाओं में भी RBI ने रेपो रेट में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।
एमपीसी में RBI के तीन सदस्य और सरकार द्वारा नियुक्त तीन बाहरी सदस्य शामिल होते हैं। इस फैसले के साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा गया है। वहीं खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान में भी राहत दी गई है।
यह भी पढ़े - अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..
यह भी पढ़े - कहीं
कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट
में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ
बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह नही पढ़े - ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे
बदलवाएं..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



