भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के युवा नेता रितिक रंजन नायक को भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस बड़ी जिम्मेदारी से पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में यह पहली बार हुआ है कि किसी युवा नेता ने इतने कम समय में प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई है। रितिक को युवाओं पर जताए गए भरोसे का यह परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
रितिक रंजन नायक पूर्व में एनएसयूआई दुर्ग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। उनके कार्यों को देखते हुए ही संगठन ने उन्हें यह नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी प्रतिक्रिया में रितिक ने कहा, "संगठन मेरे लिए परिवार है, और परिवार का हर सदस्य मेरे लिए महत्वपूर्ण है, चाहे वो कितनी भी ऊंची जिम्मेदारी पर क्यों न हो।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रितिक ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश महामंत्री जीतेंद्र साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, सोशल मीडिया प्रमुख मनु जैन, प्रदेश प्रभारी उत्कर्ष गौर और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार जताया।
उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और युवा कांग्रेस को प्रदेश में और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



