भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सरगुजा , अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी और शव को घर से महज 50 मीटर दूर दफना दिया।
ये सनसनीखेज वारदात लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले की है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गांव वालों और मृतका के पति के मुताबिक, ससुर बहू पर बुरी नजर रखता था और आए दिन उससे छेड़छाड़ करता था। बहू बार-बार इसका विरोध करती थी, जिससे घर में विवाद की स्थिति रहती थी। लोगों को शक है कि हत्या की जड़ यही वजह हो सकती है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
हत्या के बाद डर के कारण उसने शव को छिपाने के मकसद से घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढा खोदकर उसमें बहू को दफना दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं गांव में मातम पसरा है और लोगों में गहरा आक्रोश है।



