भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी से पहले लाश ने दी दस्तक, घर की खुशियां बनी मातम
यूपी, रामपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी से ठीक एक दिन पहले एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर की हत्या करवा दी।
अजीमनगर में दिल दहलाने वाली वारदात
यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 22 वर्षीय निहाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार देर रात पुलिस ने जंगल से निहाल का शव बरामद किया।
गंज थाना क्षेत्र के घेर रहमत खां निवासी निहाल पेशे से खानसामा था। उसकी शादी 15 जून को धनपुरा गांव की युवती गुलफ्शा से तय थी। लेकिन 14 जून की शाम वह घर से यह कहकर निकला कि शादी के कपड़े लेने जा रहा है। इसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
परिजन चिंतित हुए और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में निहाल दो युवकों के साथ बाइक पर जाता दिखा।
इसके आधार पर पुलिस ने फरमान को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर रतनपुरा शुमाली के जंगल से निहाल का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
जांच में सामने आया कि निहाल की मंगेतर गुलफ्शा का प्रेम-प्रसंग पास में रहने वाले सद्दाम से था। सद्दाम कढ़ाई का काम करता था और अक्सर गुलफ्शा के घर आता-जाता था।
गुलफ्शा ने निहाल से शादी करने से इनकार करते हुए सद्दाम से मदद मांगी। इसके बाद सद्दाम ने अपने दोस्तों फरमान और अनीस के साथ मिलकर निहाल के अपहरण और हत्या की योजना बना डाली।
गुलफ्शा हिरासत में, दो गिरफ्तार
पुलिस ने गुलफ्शा, सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गुलफ्शा से पूछताछ जारी है।
परिजनों ने जताई नाराज़गी, गांव में छाया मातम
शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन 15 जून को जहां बारात निकलनी थी, वहां अब निहाल की लाश पहुंची। घर का माहौल मातम में बदल गया।
एसपी का बयान—जल्द होगा तीसरा आरोपी गिरफ़्तार
रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए केस को सुलझा लिया है। सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भावनाओं को झकझोर देने वाला मामला
ये घटना समाज को ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि जब प्यार और ज़िद अपनी हदें पार कर जाएं, तो उसका अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है।
यह भी पढ़े - 3000 रूपये में 1 साल तक 200 बार नेशनल हाईवे पर कर सकेंगे सफर,नया FASTag नियम 2025, 15 अगस्त से लागू..
यह भी पढ़े - BHILAI ब्रेकिंग : भिलाई-3 में सफाई कर्मी की नृशंस हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश… इलाके में सनसनी..
यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



