भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों ने शहीद परिवारों और आदिवासी छात्रों के चेहरों पर खुशी ला दी है।
रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को हुई साय कैबिनेट बैठक में एक के बाद एक कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया-पविया और डोमरा समाज के छात्रों को अनुसूचित जाति-जनजाति के समतुल्य छात्रवृत्ति और हॉस्टल सुविधा देने का फैसला किया है।
यह सुविधा राज्य निधि से दी जाएगी जिससे इन वर्गों के बच्चों की शिक्षा में रुकावट नहीं आएगी।
सोलर प्लांट लगाने पर सरकार देगी सीधी सब्सिडी
‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत अब एक किलोवाट प्लांट पर 15,000 रुपए और तीन किलोवाट पर 30,000 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
वर्ष 2025-26 में 60,000 और 2026-27 में 70,000 सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसका संचालन सीएसपीडीसीएल करेगा।
छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी का गठन
बाघों के संरक्षण और इको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अब टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी बनेगी। यह सोसाइटी पूर्ण रूप से स्वयं वित्तपोषित होगी और इसके लिए सरकारी खजाने पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
बेमेतरा के साजा में बनेगा उद्यानिकी महाविद्यालय
साजा तहसील के बेलगांव गांव में उद्यानिकी विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ शासकीय भूमि निशुल्क आवंटित की गई है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
‘JashPure’ ब्रांड अब पहुंचेगा बड़े बाजार में
महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित महुआ और हर्बल चाय जैसे उत्पादों को अब सरकार या सीएसआईडीसी को सौंप दिया जाएगा। इससे आदिवासी महिलाओं की आय और रोजगार में इजाफा होगा।
खनिज खोज और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनेगा SMET ट्रस्ट
राज्य में खनिजों की खोज और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए SMET (स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट) का गठन होगा।
रॉयल्टी का 2% हिस्सा इस फंड में जमा कर अत्याधुनिक तकनीक, मानव संसाधन और लॉजिस्टिक्स पर खर्च किया जाएगा।
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम



