CG ब्रेकिंग : सुकमा में नक्सली IED ब्लास्ट! एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, इलाके में तनाव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सुकमा से दिल दहला देने वाली खबर आई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर पुलिस अफसरों के काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए।

सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस वाहन ध्वस्त,

घटना सोमवार को कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, आकाश राव नए पुलिस कैंप की स्थापना कर लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में उनकी गाड़ी आ गई। जोरदार धमाके में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP भी गंभीर रूप से घायल हुए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एडिशनल एसपी आकाश राव ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अतिरिक्त एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। उनका मकसद 10 जून को भाकपा (माओवादी) द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए किसी भी नक्सली घटना को रोकना था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 इस तरह की हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी एक शेयर से खबर और लोगों तक पहुंचेगी। 🙏

यह भी पढ़े - हनीमून कपल कांड : यूपी में मिली इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेघालय हत्याकांड से उठे कई राज़, क्या सोनम ने करवाई पति की हत्या?

यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशानऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल..

यह भी पढ़े - आपके मोबाइल में छिपा है ये खतरनाक ऐप – अभी डिलीट नहीं किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK