युक्तियुक्तकरण पर मचा घमासान! शिक्षकों ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, कहा- नियमों की उड़ाई धज्जियां..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण बना शिक्षकों का सिरदर्द, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण आदेश के खिलाफ 34 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। याचिका में संघ अध्यक्ष संजय तिवारी भी शामिल हैं। शिक्षकों का आरोप है कि यह प्रक्रिया नियमों के विरुद्ध चलाई जा रही है और उन्हें अपील का अवसर तक नहीं दिया गया।

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण मामले पर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका की सुनवाई | Teacher Rationalization High Court Chhattisgarh

शिक्षकों का दावा- प्रक्रिया में खुल्लम-खुल्ला अनियमितता

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षकों ने अपनी याचिका में संविधान के अनुच्छेद 309 और भर्ती नियम 2019 का हवाला दिया है। उनका कहना है कि बिना किसी संशोधन के आदेश जारी कर दिया गया, जो पूरी तरह विधिसम्मत नहीं है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय शिक्षकों में इस प्रक्रिया को लेकर भारी नाराजगी है। उनका मानना है कि इस तरह की काउंसलिंग से न केवल उनके अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रही है।

नोडल अधिकारी बनाए जाने पर भी जताई आपत्ति
याचिकाकर्ताओं ने कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षकों में हलचल मच गई। कई शिक्षक स्थानीय स्तर पर भी विरोध दर्ज करवा चुके हैं।

विज्ञापन

शिक्षकों की मांग- तुरंत रोकी जाए प्रक्रिया

याचिका में स्पष्ट तौर पर युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि न्यायालय से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी बात सुनी जाएगी।


यह भी पढ़ेहनीमून पर गए कपल की शिलांग में हत्या की पुष्टि, नये डाव (चाक़ू) से बेरहमी से किया गया था राजा का कत्ल ,युवती का अब तक कोई सुराग नहीं..

यह नही पढ़े ATM से निकले कटे-फटे नोट? RBI ने बताया बिना झंझट कैसे बदलवाएं..

यह भी पढ़े - डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचना जरूरी! जानिए कैसे साइबर ठग फंसाते हैं और कैसे बचाव करें?

यह भी पढ़े 1 रुपये का नोट अभी भी बाजार में क्यों चलता है? जानिए इसका हैरान करने वाला कारण!

यह भी पढ़े कर्ज में डूबे हैं? इन आसान उपायों से पाएं राहत, फिर से मिलेगी आर्थिक आज़ादी