भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुबह-सवेरे भिलाई में हलचल, शराब घोटाले में EOW ने मारा छापा
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आज सुबह भिलाई का नेहरू नगर इलाका पुलिस की हलचल से गूंज उठा। शराब कारोबारी विजय भाटिया के घर ACB-EOW की टीम ने तड़के 6 बजे दबिश दी। टीम में महिला अफसर समेत कुल 7 अधिकारी मौजूद रहे।
घर को चारों ओर से घेरकर शुरू हुई छानबीन
सुबह-सुबह दो गाड़ियों में आई टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया और अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। नौकरों को काम करने की इजाजत दी गई, लेकिन उनसे भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान टीम ने घर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में फरार चल रहे विजय भाटिया को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। टीम अब उसे लेकर रायपुर रवाना हो चुकी है। गौरतलब है कि भाटिया पिछले दो साल से फरार था और इससे पहले उसके घर पर ED भी छापेमारी कर चुकी है।
2000 करोड़ से ज्यादा का है घोटाला, भिलाई के कई नाम शामिल
इस शराब घोटाले की जांच में भिलाई के 5-6 और लोगों के नाम सामने आए हैं। ACB-EOW पहले भी इनके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। लेकिन भाटिया का दो साल तक फरार रहना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना रहा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



